Tuesday, July 5, 2016

बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है बिहार की नुपूर झा, इण्डिया की पहली अंडरग्राउंड महिला रैपर है नुपूर

बिहार की बेटी नुपूर झा तमिल मूवी से कर रही है डेब्यू, हैं इंडिया की पहली महिला अंडरग्राउंड रैपर।


नूपुर बिहार की एक ऐसी लड़की हैं जिन्हें तमिल नहीं आती पर वे इसी लैंग्वेज में बनी फिल्म बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। वे एक रैपर भी हैं, उन्होंने 'निर्भया' को ट्रिब्यूट करते हुए 'बेफिक्र' नाम से रैप भी बनाया जो काफी फेमस हुआ था।
बिहार में मुंगेर की रहने वाली नूपुर झा इंडिया की पहली महिला अंडरग्राउंड रैपर हैं।
वे 2006 से रैप कर रही हैं। RAP (रिदम एंड पोएट्री) का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि बचपन से उन्हें पोएट्री लिखने का शौक था। एक दिन वे अपने फेवरेट रैपर को सुन रही थी। तभी उन्होंने अपनी पोएट्री निकाली और सोचा कि इस रैप की धुन पर अपनी पोएट्री गाकर देखती हूं। इसके बाद से उन्होंने रैप करना शुरू कर दिया। नूपुर झा ने बताया कि उनके 'निर्भया' को दिए गए ट्रिब्यूट रैप को तमिल के डायरेक्टर-एक्टर सतीश रामाकृष्णन ने सुना था। इसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए रैप लिखने को कहा। वे बताती हैं कि अचानक एक दिन सतीश ने फिल्म में एक्टिंग के लिए पूछा तो मैंने हां कर दी। नूपुर के मुताबिक उन्हें तमिल नहीं आती, लेकिन शूटिंग के दौरान वहां मौजूद कास्ट एंड क्रू मेम्बर्स की हेल्प से सब आसान हो गया और उन्होंने डायलॉग्स बोले।नूपुर ने बताया कि फिल्म में उनका रोल एक रिसर्चर का है। जो लंदन की रहने वाली हैं। फिल्म में वे अपनी रिसर्च के जरिए पुलिस को क्लू देती हैं जिससे वह अपराधियों तक पहुंचती है।

नूपुर ने बताया कि उनके पापा राम कुमार झा रिटायर्ड ऑफिसर हैं। पापा और बड़े भाई का पूरा सपोर्ट रहता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी इंगेजमेंट हुई है तो उनके होने वाले हसबैंड और उनकी फैमिली की ओर से भी सपोर्ट मिलता है। नूपुर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आठवीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे विशाखापत्तनम चली गई। यहां से उन्होंने ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स किया।

No comments:

Post a Comment